
Lata Mangeshkar Favourite Food: सुरीली आवाज की खातिर खूब हरी मिर्च खाती थीं लता, सीफूड था फेवरेट
AajTak
लता मंगेशकर को खाने-पीने का बहुत शौक था. खतरों के मुताबिक, अपनी सुरीली आवाज बनाए रखने के लिए लता खूब हरी मिर्च खाया करती थीं. सिंगिंग में दिक्कत न आए, इसके लिए वह चुइंग गम भी चबाया करती थीं. जहां तक बात है डायट की तो लता मंगेशकर को सीफूड बहुत पसंद था.
लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हो गया. 8 जनवरी से स्वर कोकिला मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. लता मंगेशकर ने अपने करियर में 25 हजार से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है. सात दशक का लता मंगेशकर का यह सफर रहा है. अपनी पतली आवाज बनाए रखने के लिए लता केवल एक चीज किया करती थीं. खाने में ढेर सारी हरी मिर्च खाती थीं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












