
Lata Mangeshkar के साथ अपना पहला एक्सपीरियंस किया साझा, देखें क्या बोले तलत अजीज
AajTak
लता मंगेशकर को समर्पित आजतक के खास कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे' में सिंगर तलत अजीज ने दीदी से जुड़ी कई यादें शेयर की हैं. अजीज ने वो किस्सा सुनाया जब उन्होंने पहली बार दीदी के सामने गाना रिकॉर्ड किया था और उनके नर्वस होने पर दीदी ने कहा था - तुम घबरा क्यों रहे हो, तुम अच्छा गाते हो. उन्होंने बताया कि वो जितनी अच्छी सिंगर थीं, उतनी ही अच्छी इंसान भी थीं. उनमें घमंड बिलकुल भी नहीं था और वो बेहद साधारण जीवन जीती थीं. वो घर पर गाने की रिहर्सल करती थीं और सबकी मदद के लिये भी तैयार रहती थीं. अजीज ने दीदी से जुड़े कई किस्से सुनाये. आप भी देखिये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












