
Lata Mangeshkar की याद में Salman Khan ने गाया 'लग जा गले', फैंस बोले 'क्या खूब'
AajTak
स्वर कोकिला लता मंगेशकर जबसे इस दुनिया को छोड़कर गईं हैं. हर कोई उन्हें याद कर रहा है. फैंस से लेकर सिलेब्रिटीज उनके ही गुण गान करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने भी उनको याद करते हुए गाना गाया है. जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो उठे है.
लता मंगेशकर के निधन के बाद हर कोई सदमे में है. उनकी याद में कोई पुराने किस्से बता रहा है, तो कोई उनके साथ तस्वीरें शेयर कर रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर लता जी के जाने का दुख जाहिर किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












