
Lalit Modi-Sushmita Sen के ब्रेकअप की खबरें सुन खुशी से झूमे यूजर्स, वायरल हुए फनी मीम्स
AajTak
सुष्मिता सेन और ललित मोदी को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किए अभी कुछ ही समय हुआ है और अभी से ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें चर्चा में बनी हुई हैं. कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद कई मीमर्स एक्टिव मोड में आ गए हैं. वे सोशल मीडिय पर कई फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं.
ये प्यार नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए...! ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते को देखकर अब फैंस को यही कहावत याद आ रही है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सुष्मिता सेन और ललित मोदी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं.
क्या ललित मोदी- सुष्मिता सेन का हुआ ब्रेकअप?
सुष्मिता सेन और ललित मोदी को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किए अभी कुछ ही समय हुआ है और अभी से ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि, सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने तो एक दूसरे संग अलग होने के बारे में कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है. लेकिन ललित मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ बदलाव देखकर कई यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि दोनों सेलेब्स के बीच कुछ तो गड़बड़ है.
वायरल हुए फनी मीम्स
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद कई मीमर्स एक्टिव मोड में आ गए हैं. वे सोशल मीडिय पर स्टार कपल के ब्रेकअप को लेकर कई फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स सुष्मिता और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरों पर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने हम साथ साथ हैं फिल्म का पोस्टर शेयर करके बताया कि स्टार कपल के ब्रेकअप के बाद सिंगल बॉयज- 'ये तो सच है कि भगवान है' गाना गा रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












