
LAC के पार चीन की गतिविधियों को लेकर कैसी है भारत की रणनीति, IAF चीफ ने दिया जवाब
AajTak
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा, लद्दाख में स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों सेनाएं पीछे हट रही हैं. लकिन हम चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. हमने रडार और वायु रक्षा नेटवर्क बढ़ाया है. हमने सही समय पर गैर-एस्केलेटर कदम उठाए.
8 अक्टूबर को होने वाले वायुसेना दिवस से पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लद्दाख में संचालन से लेकर वायुसेना के लड़ाकू बेड़े और थिएटर कमांड जैसे विषयों पर अपनी बात रखी.
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा, लद्दाख में स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों सेनाएं पीछे हट रही हैं. लकिन हम चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. हमने रडार और वायु रक्षा नेटवर्क बढ़ाया है. हमने सही समय पर गैर-एस्केलेटर कदम उठाए. उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर हाल ही में जो घटनाक्रम हुए हैं, वे किसी भी चुनौती से निपटने के लिए एक मजबूत सेना की आवश्यकता को दर्शाते हैं.
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि LAC पर स्थिति सामान्य है, यह कहने के लिए पहले की स्थिति में लौटना होगा और सभी बिंदुओं से पूरी तरह से वापसी करनी होगी. उन्होंने कहा कि हम LAC पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना सभी प्रकार की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
वहीं, जब उनसे पाकिस्तान में लैंड करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट को यहां बताना सही नहीं होगा. एसओपी में खामियों पर टाई सर्विस लेवल पर चर्चा की गई है. साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसी घटना दोबारा न हो. इस मामले में तीन अफसरों को दोषी पाया गया है. उन पर कार्रवाई की गई है.
हम थिएटर कमांड का विरोध नहीं कर रहे- वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम थिएटर कमांड बनाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध नहीं कर रहे हैं. थिएटर कमांड की संरचनाओं के संबंध में हमारे कुछ मुद्दे हैं. हम एकीकरण प्रक्रिया का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं. यह भविष्य के लिए तैयार होनी चाहिए.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







