
Laapataa Ladies teaser: लापता दुल्हन की तलाश में दूल्हा, मजेदार है किरण राव का कॉमेडी-ड्रामा
AajTak
लापता लेडीज का टीजर रिलीज हो गया है. इसका डायरेक्शन किरण राव ने किया है. अपने मजेदार नरेटिव, डायलॉग्स और टैलंटेड कलाकारों की वजह से मस्ट वॉच मूवी मानी जा रही है. अपने दिलचस्प और मजेदार टाइटल पर खरा उतरते हुए 'लापता लेडीज' का टीजर बेहद रोमांचक है. रवि किशन पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं.
2022 की सबसे बड़ी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद आपको आमिर खान के अगले प्रोजेक्ट को लेकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि इसका ऐलान हो गया है. आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) का सुपर एंटरटेनिंग टीजर रिलीज हो गया है. सबसे खास बात है कि इस मूवी से किरण राव 1 दशक बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रही हैं.
लापता लेडीज का टीजर रिलीज
लापता लेडीज को आमिर और किरण ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इसे सिनेमाघरों में 3 मार्च 2023 को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन नजर आएंगे. किरण राव ने लापता लेडीज से पहले धोबी घाट (2011) को डायरेक्ट किया था. मूवी को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन बॉक्स ऑफिस बिजनेस में किरण की फिल्म पीछे छूट गई थी. करीब 1 दशक से ज्यादा समय के बाद किरण ने फिर से डायरेक्शन की कमान संभाली है.
देखें टीजर..
फैंस को पसंद आया टीजर

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












