
'Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi' 13 साल बाद फिर से देने जा रहा है दस्तक, 'तुलसी विरानी' के परिवार से जुड़ने का मिलेगा मौका
AajTak
फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे होंगे, क्योंकि तुलसी विरानी एक बार फिर से आपकी जिंदगी में दस्तक देकर नई पीढ़ी से भी रूबरू होने वाली हैं. एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर करके फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी...' टीवी की दुनिया का एक ऐसा एतिहासिक शो है, जिसकी पॉपुलैरिटी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. टीवी पर सबसे लंबा चलने वाला ये पहला शो था. साल 2000 से 2008 तक इस शो ने टीवी की दुनिया में राज किया. एक ज्वॉइंट फैमिली के खूबसूरत रिश्तों पर आधारित इस शो की कहानी ने हर देशवासी के दिल में खास जगह बनाई. अब ये सीरियल एक बार फिर वापसी कर रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












