
KL Rahul, Delhi Capitals: केएल राहुल नहीं बनेंगे IPL 2025 में कप्तान... अक्षर पटेल को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल्स की कमान
AajTak
IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ टीम की कमान संभाल रहे थे. मगर अगले सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी देने के मूड में नहीं है. वो अपनी टीम की कमान स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंप सकती है.
KL Rahul, Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का आगाज 21 मार्च को होगा. मगर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी अपने नए कप्तान की तलाश में है. पिछले सीजन तक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस टीम की कमान संभाल रहे थे. मगर दिल्ली फ्रेंचाइजी और पंत अब अलग हो गए हैं. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
जबकि IPL मेगा ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ टीम की कमान संभाल रहे थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल को ही दिल्ली टीम की कप्तानी मिल सकती है.
अक्षर पटेल को मिल सकती है टीम की कप्तानी
मगर अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है. ANI के मुताबिक, दिल्ली फ्रेंचाइजी केएल राहुल को कप्तानी देने के मूड में नहीं है. वो अपनी टीम की कमान स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंप सकती है. अक्षर 2019 से इस फ्रेंचाइजी के साथ हैं.
इस दौरान उन्होंने बीच-बीच में कप्तान की गैरमौजूदगी में कुछ मुकाबलों में टीम की कमान भी संभाली है. अब फ्रेंचाइजी अक्षर को ही परमानेंट कप्तान बना सकती है. मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने राहुल के अलावा फाफ डु प्लेसिस को भी 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. डु प्लेसिस ने पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी की थी. ऐसे में इन दोनों के ऊपर अक्षर को कप्तानी के लिए चुनना दिखाता है कि टीम मालिक को उन पर कितना भरोसा है.
फ्रेंचाइजी के मालिक भी दे चुके हैं इस बात के संकेत

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












