
KKK12 के लिए छोड़ा डेली शोप! ग्लैमरस इमेज दिखाकर टेम्प्रेचर हाई करेगी TV की खलनायिका
AajTak
खबरे हैं कि काजल पिसल जल्द सीरियल सिर्फ तुम छोड़ सकती हैं. मेकर्स ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए अप्रोच किया है. वे शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ सकती हैं. मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बहुत जल्द ये डील क्लोज होने वाली है.
खतरों के खिलाड़ी 12 में टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस काजल पिसल एंट्री कर सकती हैं. अभी तक आप उन्हें सीरियल सिर्फ तुम में आशा सक्सेना ओबेरॉय के निगेटिव रोल में देख रहे होंगे, लेकिन शायद आगे आप काजल को इस शो में नहीं देख पाएं. क्योंकि खबरें हैं काजल एंडवेंचर्स राइड के लिए केप टाउन जाने वाली हैं.
KKK12 को मिलने वाली है नई खिलाड़ी
खबरे हैं कि काजल जल्द सीरियल सिर्फ तुम छोड़ सकती हैं. मेकर्स ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए अप्रोच किया है. वे शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ सकती हैं. मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बहुत जल्द ये डील क्लोज होने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया को शो सिर्फ तुम के सेट से सूत्र ने बताया कि काजल सीरियल में विलेन हैं. इसलिए वे कहानी का अहम हिस्सा हैं. शो की कहानी में दिखाया जा रहा कैसे काजल ने मेन लीड विवियन डिसेना के पिता से शादी कर ली है. अब काजल लीड कपल रणवीर और सुहानी की शादी में तूफान मचा रही हैं.
Malaika Arora Fitness: जिस योगासन को करने में टूटी अर्जुन रामपाल की पत्नी की कमर, मलाइका ने कर दिखाया
''काजल के कैरेक्टर का फ्यूचर क्या होगा इस पर बातचीत चल रही है. अगले हफ्ते तक काजल अपना शूट खत्म कर लेंगी. हालांकि काजल ने अभी वजह नहीं बताई है लेकिन हमने भी सुना है काजल ने खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने के लिए ये शो छोड़ दिया है.''
कई बड़े शोज में दिखी हैं काजल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












