
KKK11: खतरों से लड़ते राहुल को सता रही है गर्लफ्रेंड दिशा की याद, कहा 'आई मिस माय जान'
AajTak
राहुल का कहना है- “मैं दिशा को बहुत मिस कर रहा हूं, शेर, हाईना, पानी, हवा, आसमान और जितने भी कीड़े मकोड़े हैं उन सबसे तो मिल रहा हूं लेकिन मेरी जो जान है दिशा उससे ही मिल नही पा रहा हूं'.
राहुल वैद्य इन दिनों केप टाउन में खतरों से खेल रहें है और उसमें उन्हें बहुत मज़ा भी आ रहा है. लेकिन साथ ही वो अपनी गर्लफ्रेंड दिशा को भी बहुत मिस कर रहें है. राहुल वैद्य ने आजतक से खास बातचीत में खतरों के खेल, और दिशा ने बारे में बातें शेयर की. राहुल का कहना है- “मैं दिशा को बहुत मिस कर रहा हूं, शेर, हाईना, पानी, हवा, आसमान और जितने भी कीड़े मकोड़े हैं उन सबसे तो मिल रहा हूं लेकिन मेरी जो जान है दिशा उससे ही मिल नही पा रहा हूं. मैं उसे बहुत ही मिस कर रहा हूं और वो भी मुझे बहुत ज्यादा मिस कर रही है. मुंबई में वो अकेली है तो उसे मेरी बहुत याद आती है लेकिन हम रोजाना वीडियो कॉल पर बात करते हैं. रोज क्या क्या हुआ मैं दिशा से शेयर करता हूं, कौन सा जानवर था किससे सामना हुआ सब पूछती है वो मुझसे.”More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












