
KK के साथ कोलकाता से मुंबई आने वाले थे जीत गांगुली, मौत पर बोले- मैंने उसे खो दिया
AajTak
फेेमस सिंगर केके अब हमारे बीच नहीं रहे. कंपोजर और सिंगर जीत गांगुली केके के निधन से बेहद दुखी और शॉक्ड हैं. जीत गांगुली ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी केके से बात हुई थी. वे सिंगर की निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि फेमस सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके अब हमारे बीच नहीं रहे. 53 साल की उम्र में केके का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है. केके की मौत से उनके फैंस समेत तमाम सेलेब्स को भी गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई केके की मौत पर अपना दुख जाहिर कर रहा है.
केके के निधन से सदमे में जीत गांगुली
फेमस कंपोजर और सिंगर जीत गांगुली भी केके के निधन से बेहद दुखी और शॉक्ड हैं. जीत गांगुली ने aajtak.in संग बातचीत में बताया कि दो दिन पहले ही उनकी केके से बात हुई थी. जीत गांगुली ने कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा है. मैं कोलकाता में ही था. दो दिन पहले ही केके से मेरी बात हुई थी. उसने बताया कि वो यहां परफॉर्म करने जा रहा है. कॉल पर कहा था कि कोलकाता आ रहा हूं, कॉलेज के शो में परफॉर्म करूंगा. उसने इनवाइट भी किया था, मैं थोड़ा बिजी था इसलिए कॉन्सर्ट में जा नहीं पाया. परफॉर्मेंस नहीं देख पाया.
जब KK ने कहा था, शादियों में नहीं गाता, चाहे 1 करोड़ रुपये ही क्यों ना मिले
जीत गांगुली ने आगे बताया- हम एक ही साथ मुंबई वापस जाने वाले थे. जब खबर सुनी, तो विश्वास ही नहीं हो रहा रहा था. अभी हॉस्पिटल में खड़ा हूं, और केके के लिए... यकीन नहीं हो पा रहा है. अब इस हादसे के बाद मैं शायद कभी जिंदगी को सीरियसली नहीं ले पाऊंगा. ये कोई उम्र होती है, वो महज 53 का था. मैंने उसे खो दिया. उनकी फैमिली कल सुबह आ रही है. पत्नी साढ़े दस बजे तक पहुंचेंगी.
'हम रहे या ना रहे कल...' कोलकाता में KK की आखिरी परफॉर्मेंस, मौत के बाद वीडियो वायरल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












