
Kiss कंट्रोवर्सी के बाद Abhijeet Bichukale का नया ड्रामा, BB हाउस में सुसाइड की कोशिश, खाना चाहते हैं जहर
AajTak
ये बात पढ़ने में जितनी अजीब लग रही है, उससे कई गुना ज्यादा अजीब शो देखने वालों के लिये थी. देवोलीना से Kiss मांगने पर सभी घरवाले अभिजीत बिचुकले के खिलाफ हो चुके हैं. एक तरह से घर के सभी सदस्यों ने उन्हें बायकॉट करना शुरु कर दिया है. घर में खुद को अकेला पड़ता देख बिचुकले ने जहर खाने की इच्छा जताई.
बिग बॉस 15: बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स राखी सावंत, रश्मि देसाई, देवोलीना और अभिजीत बिचुकले के आने से शो पहले से ज्यादा दिलचस्प लगने लगा. ये लोग शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिये आये थे. पर किसे पता था कि वाइल्ड कार्ड बन कर आये बिचुकले घरवालों का जीना मुश्किल कर देंगे. अभिजीत बिचुकले रोज कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे बिग बॉस हाउस का माहौल खराब हो जाता है. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












