
Khatron Ke Khiladi 12 Finale: टीवी की बहू का डेयरडेविल अंदाज, 'आग' से खेलते हुए किया स्टंट, हैरान रह गईं पूजा हेगड़े
AajTak
Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के कंटेस्टेंट्स अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाले हैं. वीडियो में टीवी की संस्कारी बहू और खतरों के खिलाड़ी 12 की डेयरडेविल कंटेस्टेंट सृति झा ने फिनाले एपिसोड में अपने दबंग अंदाज से स्टेज पर आग लगा दी है.
Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale: इंतजार खत्म होने वाला है. टीवी का सुपरहिट शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आज ग्रैंड फिनाले है. कई महीनों तक टीवी पर राज करने के बाद रोहित शेट्टी के शो को आज अपना विनर मिल जाएगा. शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.
सृति झा ने किया जबरदस्त स्टंट
विनर की अनाउंसमेंट से पहले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के कंटेस्टेंट्स अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाले हैं. शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है. वीडियो में टीवी की संस्कारी बहू और खतरों के खिलाड़ी 12 की डेयरडेविल कंटेस्टेंट सृति झा ने फिनाले एपिसोड में अपने दबंग अंदाज से स्टेज पर आग लगा दी है.
ग्रैंड फिनाले के प्रोमो वीडियो में सृति झा Dragon Staff के शानदार स्किल्स दिखा रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सृति झा के हाथ में एक बड़ी सी रोड है, जिसके दोनों साइड पर फायर है. सृति झा रोड को अपनी बॉडी पर रोल करते हुए जबरदस्त तरीके से स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं.
सृति झा का स्टंट देख हैरान हुए सेलेब्स

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












