
Khatron Ke Khiladi: ...तो इस वजह से शो में देर से एंट्री लेंगे Munawar Faruqui, नहीं हुई है एग्जिट
AajTak
लॉक अप शो विजेता कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की खतरों के खिलाड़ी शो से रुख्सती हो चुकी है, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे. शो कंटेस्टेंट्स के साथ उन्हें केप टाउन के लिए एयरपोर्ट पर उड़ान भरते नहीं देखा गया तो फैंस निराश हो गए थे, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है.
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी शो सीजन 12 के लिए सभी कंटेस्टेंट साउथ अफ्रीका के केप टाउन रवाना हो चुके हैं. सभी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी नदारद दिखे. ऐसे कयास लगाए गए कि उन्हें शो से ड्रॉप कर दिया गया है, लेकिन हम आपको बता दें कि असलियत कुछ और ही है.
शो का हिस्सा बने रहेंगे मुनव्वर
कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप के विनर रहे मुनव्वर फारूकी को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के लिए भी साइन किया गया है. फारूकी के नाम पर मुहर भी लग चुकी थी. लेकिन जब साथी खिलाड़ियों के साथ मुनव्वर को केप टाउन के लिए रवाना होते नहीं पाया गया तो अफवाह फैलते देर नहीं लगी कि कॉमेडियन का नाम शो की लिस्ट से काट दिया गया है. लेकिन जान लीजिए कि मुनव्वर को शो से ना ही निकाला गया है और ना ही उन्होंने बैक आउट किया है.
संडे को क्या करती हैं Rani Chatterjee? एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक देख फैंस बोले- बवाल
क्या है शो को देरी से ज्वाइन करने की वजह
असल में मुनव्वर खतरों के खिलाड़ी टीम को देरी से ज्वाइन करेंगे क्योंकि 29 मई को मलाड में उनका एक शो पहले से ही शेड्यूल है. इस प्रोग्राम की जानकारी मुनव्वर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. वहीं पिछले दिनों कॉमेडियन के वीजा को लेकर भी कुछ दिक्कतें बताई जा रही थीं. जिसके बारे में टीम में से किसी ने भी कमेंट करने से इनकार कर दिया था. लेकिन हालिया सिचुएशन को देखते हुए अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि मुनव्वर का शो में देर से शामिल होना पहले से ही तय था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












