
Kerala Rains: केरल में भारी बारिश से नहीं राहत, IMD के अलर्ट के बीच कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें मौसम
AajTak
केरल में भारी बारिश के बीच एर्नाकुलम जिले में कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान कल (बुधवार), 5 जुलाई को बंद रहेंगे. मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला कलेक्टर एनएसके उमेश ने बताया कि अगली सूचना तक सभी खनन कार्यों को भी निलंबित कर दिया गया है.
पूरे देश में मॉनसून सक्रिय होने के बाद कहीं राहत देखने को मिल रही है तो कहीं भारी बारिश परेशानी की सबब बन रही है. कुछ ऐसा ही हील केरल का है. केरल में मॉनसून 7 दिन की देरी से 8 जून को सक्रिय हो गया था, लगभग एक महीने बाद केरल में बारिश अब कहर बरपा रही है. इसी के चलते यहां के कुछ इलाकों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.
केरल में भारी बारिश के बीच एर्नाकुलम जिले में कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान कल, 5 जुलाई को बंद रहेंगे. जिला कलेक्टर एनएसके उमेश ने बताया कि अगली सूचना तक सभी खनन कार्यों को भी निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि केरल के कोच्चि में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यहां अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, कोच्चि में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश जारी रहेगी. बारिश का सिलसिला अगले 5 दिन तक जारी रहेगा. हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में लगातार बढ़त दर्ज हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, आज (4 जुलाई) न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो 4 जुलाई तक बढ़कर 26 डिग्री हो सकता है.
वहीं, आज (मंगलवार) अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम के पूर्वानुमान में ये कहा जा चुका है कि 03 से 05 जुलाई के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












