
Kerala: BJP वर्कर की हत्या का मामला, CM विजयन के प्रेस सचिव के भाई समेत 9 माकपा सदस्य दोषी करार
AajTak
केरल के कन्नूर की एक अदालत ने एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नौ कार्यकर्ताओं को दोषी पाया. हत्या का यह मामला अगस्त 2005 का है जब 32 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता एलाम्बिलयी सूरज की मुझाप्पिलंगड़ में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी .
केरल के कन्नूर में 2005 में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में एक अदालत ने सीएम पिनाराई विजयन के प्रेस सचिव के भाई समेत नौ सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया है. अदालत दोषियों को सजा की अवधि पर 24 मार्च यानि सोमवार को सुनवाई करेगी.
कन्नूर की थालास्सेरी अदालत ने 2005 में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के प्रेस सचिव के भाई समेत नौ सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को दोषी पाया. 12 आरोपियों में से एक को बरी कर दिया गया, जबकि अन्य दो की सुनवाई के दौरान मौत हो गई.
2005 में हुई थी हत्या
दोषी पाए गए लोगों में टी के राजेश शामिल हैं, जो पहले से ही विद्रोही मार्क्सवादी नेता टी पी चंद्रशेखरन की 2012 में हुई राजनीतिक सनसनीखेज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. पी एम मनोज सीएम पिनाराई विजयन के प्रेस सचिव के भाई हैं.
यह भी पढ़ें: संभल: बीजेपी नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़, बेटे का दावा- राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुई हत्या
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 32 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता एलाम्बिलयी सूरज की 7 अगस्त 2005 को कन्नूर के मुझाप्पिलंगड़ में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी. 2003 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सूरज के प्रति सीपीआईएम की दुश्मनी के बाद हत्या की योजना बनाई गई थी. विशेष लोक अभियोजक पी पद्मराजन ने बताया कि हत्या से एक साल पहले, सूरज एक अन्य हत्या के प्रयास में बच गए थे लेकिन तब से उनकी तबियत ठीक नहीं थी. बाद में फिर से निशाना बनाकर सूरज की हत्या कर दी गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







