
KBC Juniors: बड़ा होकर ISRO ज्वॉइन करेगा 11 साल का कंटेस्टेंट! देश प्रेम देख अमिताभ भी हुए दंग, नेशनल टीवी पर किया सलाम
AajTak
कौन बनेगा करोड़पति का फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट राउंड जीतकर 11 साल के आदित्य श्रीवास्तव हॉट सीट पर पहुंचे. आदित्य ने अपनी बातों और अपने ज्ञान से अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया. अमिताभ भी ये कहने पर मजबूर हो गए कि उनका मन कर रहा है कि वो दिनभर बैठकर उनके साथ सिर्फ बातें ही करते रहें.
Kaun Banega Crorepati Juniors: अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में इन दिनों छोटे उस्ताद अपने टैलेंट से हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं. बच्चों का नटखट अंदाज और उनकी नॉलेज देखकर बिग बी भी दंग हो रहे हैं. केबीसी जूनियर्स के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए जा चुके हैं. शो में अब 11 साल के मासूम आदित्य का देश के लिए प्यार और जज्बा देखकर अमिताभ भी उन्हें सैल्यूट करने पर मजबूर हो गए.
नन्हे कंटेस्टेंट ने जीता अमिताभ का दिल
कौन बनेगा करोड़पति का फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट राउंड जीतकर 11 साल के आदित्य श्रीवास्तव हॉट सीट पर पहुंचे. आदित्य ने अपनी बातों और अपने ज्ञान से अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया. अमिताभ भी ये कहने पर मजबूर हो गए कि उनका मन कर रहा है कि वो दिनभर बैठकर उनके साथ सिर्फ बातें ही करते रहें.
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे आदित्य के बारे में दर्शकों को बताते हैं. बिग बी कहते हैं- मैं आपको बताना चाहता हूं कि आदित्य की उम्र 11 साल है और ये अंतरिक्ष के सपने देखते हैं. कल इन्होंने कहा था कि इन्हें बड़े होकर नासा (NASA) नहीं जाना है, बल्कि आदित्य को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ज्वॉइन करना है, क्योंकि इन्हें देश और स्पेस दोनों से प्यार है.
अमिताभ ने कंटेस्टेंट को किया सैल्यूट

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












