
KBC 14 live updates: 10 हजार लेकर घर लौटीं यशस्वी, इस आसान से सवाल का नहीं दे पाईं जवाब
AajTak
'कौन बनेगा करोड़पति 14' में हर शुक्रवार प्ले अलॉन्ग कंटेस्टेंट्स के लिए रखा गया है. अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट कर रहे हैं. गेम शुरू हुए दो हफ्ते हुए हैं. दूसरे शुक्रवार को हॉट सीट पर पहुंचने वाली गुजरात की रुचि पवार हैं.
KBC 14 live updates sony liv: टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के शुक्रवार का एपिसोड प्ले अलॉन्ग कंटेस्टेंट्स के लिए होता है. अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं. हॉट सीट तक पहुंचने वाली सबसे पहली प्ले अलॉन्ग कंटेस्टेंट हैं यशस्वी सक्सेना. बिग बी संग इन्होंने खेल की शुरुआत की, लेकिन हॉट सीट पर बैठकर यशस्वी अपने आंसू नहीं रोक पाईं. यह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. इसके बाद हॉट सीट की शान गुजरात से आईं ऋचा ने बढ़ाई. पढ़ें लाइव अपडेट्स...
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल ऋचा पुवार के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची है. ऐसे में आगे वह जितने भी सवाल खेलती हैं, उसमें रिस्क है.
2022 में अमेरिका के सर्वाच्च न्यायालय ने 'रो बनाम रेड' नाम के एक फैसले को पलट दिया है, जिसने किस चीज का अधिकार स्थापित किया था? कैरी गन्स, ट्रांसजेंडर राइट्स, फ्री स्पीच या फिर अबॉर्शन. इसका सही जवाब था अबॉर्शन.
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल राकेश झुनझुनवाला द्वारा प्रमोट की गई एयरलाइन का नाम क्या है, जिसकी पहली उड़ान अगस्त 2022 में उड़ी है? एयर एशिया, अकासा एयर, एयर कॉस्टा या फिर अंतरिक्ष एयर. इसका सही जवाब था अकासा एयर.
1 लाख 60 हजार के लिए सवाल 1917 में महात्मा गांधी के साथ चंपारण सत्याग्रह में इनमें से कौन से नेता मौजूद थे? राजेंद्र प्रसाद, भगत सिंह, बाघा जतिन या फिर लाला लाजपत राय. ऋचा ने इस प्रश्न के लिए फोन अ फ्रेंड लाइफलाइन ली. रविराज सिंह को उन्होंने फोन लगाया. इसका सही जवाब था राजेंद्र प्रसाद.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












