
KBC 13 Amitabh Bachchan: दर्द के बावजूद KBC का शूट कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐसे छिपाते हैं फ्रैक्चर
AajTak
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पैर की उंगली टूट गई है और वह बेहद दर्द में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ठीक होने में 4 से 5 हफ्तों का समय लगेगा. उन्होंने अपने पैर की चोट को भी दिखाया है और बताया है कि वह तकलीफ के चलते मोज़े जैसे जूते पहनकर शूटिंग कर रहे हैं.
अमिताभ बच्चन कई सालों से क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में वह इस शो के सेट पर कई चीजों से गुजरे हैं और उन्होंने कई यादें बनाई हैं. अब अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके पैर में चोट लग गई है और वह कैसे इसे छुपा रहे हैं. अपनी चोट के बावजूद अमिताभ केबीसी 13 की शूटिंग पर पहुंचे. इस बारे में उन्होंने अपने ब्लॉग में बात की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












