
KBC में इस 9 साल के बच्चे ने की अमिताभ की बोलती बंद, फिर बोला- आप चुप हुए तो शो कैसे चलेगा?
AajTak
शो में हॉट सीट पर शिमला से आए 9 साले के अरुणोदय शर्मा बैठे हुए हैं. वे अपने क्यूट अंदाज से इतने कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गए हैं. यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने भी अरुणोदय की शानदार हाजिरजवाबी और बुद्धिमता के सामने हाथ जोड़ लिए हैं.
महानायक अमिताभ बच्चन का गेम शो केबीसी एक ऐसा मंच है जहां पर ज्ञान के साथ ढेर सारा मनोरंजन देखने को मिलता है. शो की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है और बिग बी इसे काफी गर्मजोशी के साथ होस्ट करते भी नजर आते हैं. केबीसी के स्पेशल एपिसोड स्टूडेंट स्पेशल वीक में बिग-बी छोटे बच्चों से मुखातिब होते हैं और उनके साथ गेम खेलते नजर आते हैं. शो में हॉट सीट पर शिमला से आए 9 साले के अरुणोदय शर्मा बैठे हुए हैं. वे अपने क्यूट अंदाज से इतने कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गए हैं. यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने भी अरुणोदय की शानदार हाजिरजवाबी और बुद्धिमता के सामने हाथ जोड़ लिए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












