
KBC: जब Amitabh Bachchan को देखकर कहते थे- 'ऐ ये ऊंट कहा जा रहा है...'
AajTak
इस थर्सडे इंदौर, मध्यप्रदेश के रहने वाले जयेश को हॉटशीट पर बैठने का मौका मिला. जयेश की खुशी देख कर लग रहा था जैसे मानों उन्होंने हॉटीशीट पर बैठ कर कोई बड़ी लॉटरी जीत ली है. बिग बी से बातचीत के दौरान जयेश ने उनसे से बहुत सी बातें शेयर कीं.
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के लिये एक शो नहीं रह गया है. केबीसी अब लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. शो पर आने वाला हर कंटेस्टेंट्स बच्चन साहब से बात करने का मौका चाहता है. कई लोग केबीसी पर सिर्फ इसलिये भी आते हैं, ताकि वो किसी तरह एक बार बिग बी से मिल सकें. इसकी सबसे बड़ी वजह है बिग बी का सबसे दिल खोल कर बात करना. केबीसी के सेट पर कई बार उन्हें लोगों से हंसी-मजाक करते देखा जाता है. इस बार भी बच्चन साहब ने अपनी बातों से सबका दिल जीत लिया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












