
KBC के सेट पर पहुंचे अक्षय कुमार, चीखते हुए भागी महिला, हैरान अमिताभ
AajTak
केबीसी के मंच पर आपको जल्द ही बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे. अमिताभ बच्चन के शो में आकर अक्षय महिलाओं को सेल्फ डिफेंस भी सिखाएंगे. लेकिन अक्षय को देखकर शो में महिला क्यों चिल्लाने लगती है, आइए जानते हैं.
Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति टीवी की दुनिया का ऐसा शो है, जहां सिर्फ लोगों के सपने ही पूरे नहीं होते, बल्कि उन्हें जिंदगी भर के लिए कुछ नया सीखने को भी मिलता है. केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स संग गेम खेलने के साथ खूब मस्ती-मजाक करते हैं. लेकिन अब शो में अक्षय कुमार ने कंटेस्टेंट्स को एक ऐसी चीज सिखाई, जो हमेशा उनके काम आएगी.
केबीसी में अक्षय ने किया ये काम
केबीसी के मंच पर आपको जल्द ही बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे. अमिताभ बच्चन के शो में आकर अक्षय महिलाओं को सेल्फ डिफेंस भी सिखाएंगे. कौन बनेगा कोरड़पति शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से कहते हैं कि क्या वो कोई कतनीक सकते हैं, जिन्हें देखकर महिलाएं समझ सकें कि वो क्या सिखाते हैं?
अमिताभ की रिक्वेस्ट पर अक्षय कुमार महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में खास जानकारी देते हैं. अक्षय कहते हैं- आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना सबसे बेहतर सेल्फ डिफेंस है. अक्षय एक महिला के साथ सेल्फ डिफेंस की इस तकनीक को करके भी दिखाते हैं. दर्शकों को दिखाने के लिए अक्षय एक महिला की तरफ जैसे ही आगे बढ़ते हैं तो वो जोर से चिल्लाने लगती है. अक्षय ने सभी महिलाओं को अपने सेल्फ डिफेंस में ये तरीका अपनाने की सलाह दी.
केबीसी के मंच पर छाया सन्नाटा

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












