
Kaun Banega Crorepati: प्रोमो को देखकर बोले यूजर्स- 'देखकर सबको भूख लग जाएगी'
AajTak
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में इस बार बच्चों की भी एंट्री हुई है. शो में किड्स स्पेशल वीक चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन एक बच्चें के साथ खाने को लेकर बाते करते नजर आए.
कौन बनेगा करोड़पति में फिलहाल किड्स स्पेशल वीक चल रहा हैं जिसमें अमितोज सिंह कंटेस्टेंट बनकर आए. एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमितोज आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. साथ ही जब अमितोज अच्छे अच्छे खाने की चीजों का नाम लेने लगते हैं, सुनकर अमिताभ के मुंह में तुरंत पानी आ जाता है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












