
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कटरीना-विक्की की शादी अटेंड करेंगे ये 9 बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय-सलमान का नाम नहीं
AajTak
राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होने जा रही कटरीना कैफ और विक्की कौशल की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में सबसे ऊपर बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियां करण जौहर और फराह खान का नाम शामिल है. कपल की शादी में सिर्फ 120 लोगों के शामिल होने की खबरें हैं, लेकिन इनमें फराह और करण समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री से सिर्फ 9 लोगों का नाम ही गेस्ट लिस्ट में मौजूद है.
बॉलीवुड के दो दिल अब एक होने जा रहे हैं. कटरीना कैफ और विक्की कौशल का प्यार भले ही चोरी-चोरी, चुपके-चुपके परवान चढ़ा है, लेकिन उनकी शादी की गवाह पूरी दुनिया बनेगी. लव बर्ड्स कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होने जा रही है. प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज आज से शुरू हो रही हैं. इसी बीच हमें विक्की और कटरीना की शादी की लेटेस्ट गेस्ट लिस्ट मिल गई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












