
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी में मदद कर रहा जिला प्रशासन, गेस्ट को रखा जा रहा सीक्रेट
AajTak
शुक्रवार सुबह 10:15 बजे कलेक्टर कार्यालय में वीआईपी मेंहमानों की सुरक्षा व्यवस्था और रूट चार्ट को लेकर एक बैठक आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडीएम सवाई माधोपुर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में बताया है कि बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन करेंगे.
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी तैयारियां अभी तक होटल मैनेजमेंट, इवेंट कंपनियों की ओर से की जा रही थी. लेकिन अब शादी की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए जिला प्रशासन सामने आया है. इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से बैठक बुलाई गई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












