
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी के पास दिखा ड्रोन तो होगा बुरा हाल
AajTak
कटरीना और विक्की अपनी शादी को प्राइवेट रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. खबर है कि दोनों ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों के लिए कई शर्तें भी रखी हैं. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इन शर्तों में एक और बात जुड़ गई है.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच उत्साह है. ऐसे में लगातार शादी से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है. खबर है कि विक्की और कटरीना की शादी जयपुर में 9 दिसंबर को होगी. हालांकि कपल ने इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












