
Katrina संग राजस्थान निकले Vicky Kaushal, दो दिन बाद लेंगे सात फेरे
AajTak
दो दिन बाद घोड़ी चढ़ने को तैयार विक्की एयरपोर्ट पर पैपराजी को मुस्कुराते हुए रिस्पॉन्ड करते नजर आए. उनकी ये मुस्कान बता रही है कि एक्टर अपनी जिंदगी के इस खास दिन के लिए कितने खुश हैं.
एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं. विक्की को अपने गार्ड्स के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दो दिन बाद घोड़ी चढ़ने को तैयार विक्की एयरपोर्ट पर पैपराजी को मुस्कुराते हुए रिस्पॉन्ड करते नजर आए. उनकी ये मुस्कान बता रही है कि एक्टर अपनी जिंदगी के इस खास दिन के लिए कितने खुश हैं. दूसरी ओर कटरीना भी अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर देखीं गईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












