
Kashi Film Festival में Hema Malini ने किया शानदार डांस, देखें
AajTak
Hema Malini dances at Kashi Film Festival: काशी फिल्म फेस्टिवल पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है. लेकिन इस बार इस फिल्म फेस्टिवल में जो सबसे ज्यादा ख़ास रहा वो था एक्ट्रेस हेमा मालिनी का डांस. बता दें फिल्म फेस्टिवल में हेमा मालिनी ने अपने शानदार डांस से मंच पर जादू बिखेरा. हेमा मालिनी ने इतना खूबसूरत डांस किया कि दर्शकों में से कोई भी हेमा मालिनी से अपनी नजरें नहीं हटा सके. इस बीच एक सवाल जो सबके मन में उठा वो है हेमा मालिनी की फिटनेस को लेकर, कि आखिर कैसे इतनी उम्र में भी अदाकारा इतनी फिट हैं. देखें वीडियो

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












