
Karwa Chauth पर अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन संग फोटो शेयर कर फैंस को दी बधाई
AajTak
अमिताभ बच्चन ने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी जया बच्चन संग एक स्पेशल फोटो शेयर किया है. फोटो में अमिताभ और जया एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. बिग बी ने जया संग इस खास फोटो को शेयर करते हुए लिखा- करवा चौथ की अनेक अनेक शुभकामनाएं. सब कुशल मंगल हो.
देशभर में आज (24 अक्टूबर) के दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का खास पर्व होता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस पवित्र पर्व को बॉलीवुड गलियारों में भी धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ एक खास फोटो शेयर करके फैंस को करवा चौथ की बधाई दी है. T 4073 - करवा चौथ की अनेक अनेक शुभकामनाएँ 🙏🚩🙏🙏 सब कुशल मंगल हो ❤️🚩🌹🌹🙏🙏 pic.twitter.com/bScAXx0oBf

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












