
Karishma Tanna engaged! जल्द बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सात फेरे लेने का प्लान
AajTak
Karishma Tanna engaged टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों दुबई में हैं. खबर है कि आज करिश्मा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रियल इस्टेट बिजनेसमेन वरुण बंगेरा संग सगाई कर ली है. करिश्मा की यह इंगेजमेंट सरमनी बेहद ही प्राइवेट थी, जहां केवल उनके परिवार और दोस्त शामिल थे.
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से टेलीविजन स्क्रीन से ब्रेक लेकर क्वालिटी वक्त गुजार रही हैं. कुछ महीने पहले ही वेब पोर्टल में खबर आई थी कि करिश्मा की लाइफ में किसी स्पेशल वन की एंट्री हो चुकी है. जिसके संग करिश्मा सेटल होने का प्लान भी कर रही हैं. करिश्मा का यह ड्रीम बॉय कोई और नहीं बल्कि रियल ईस्टेट बिजनेसमेन वरुण बंगेरा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












