
Kareena Kapoor-Karisma Kapoor का हेल्दी मंडे, आइस्क्रीम खाकर कपूर सिस्टर्स ने किया एंजॉय
AajTak
करश्मिा कपूर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अब फिल्मों से दूर, लेकिन सोशल मीडिया के करीब हैं. पिछले साल मार्च में करिश्मा कपूर की वेबसीरीज मेंटलहुड भी रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा करिश्मा रियलिटी शोज और इवेंट्स में भी नजर आती हैं.
लगता है कपूर सिस्टर्स ने इस बार न्यू ईयर रिजॉल्यूशंस तोड़ने की कसम खा ली है. कुछ वक्त पहले करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. तस्वीर में वो फ्रेंच ब्रेड क्रॉसोंट खाते नजर आ रही थीं. करीना कपूर की तस्वीर देखने के बाद अभी हंसी रुकी ही थी कि करिश्मा कपूर की पोस्ट आ गई. करीना कपूर के फ्रेंच ब्रेड क्रॉसोंट के बाद उनकी बहन ने आइसक्रीम खाते हुए तस्वीर शेयर की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












