
Kareena Kapoor के बेटे Jeh Ali Khan ने शुरू किया चलना, एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरा बेटा, उड़ने का समय आ गया'
AajTak
अब नन्हें जेह अली खान चलने की तैयार कर रहे हैं. ऐसे में करीना ने बेटे की फोटो शेयर की है. इस फोटो में जेह अलमारी का सहारा लेकर खड़े होने की कोशिश करते नजर आ रहे है. फोटो में जेह का चेहरा नहीं देखा जा सकता है. लेकिन उनके छोटे-छोटे हाथ और पैर बेहद क्यूट हैं.
करीना कपूर खान अपने बेटों तैमूर और जहांगीर अली खान की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं. तैमूर तो पैपराजी और फैंस का फेवरेट है ही. साथ ही करीना का छोटा बेटा भी काफी पॉपुलर है. शुरुआत से ही करीना ने बेटे जहांगीर उर्फ जेह को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से छुपाया हुआ है. हालांकि वह कई बार बेटे को लेकर पोस्ट्स शेयर कर ही देती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












