
Karan Mehra के साथ शादी में होते हुए भी Nisha Rawal ने किया था दूसरे शख्स को Kiss
AajTak
लॉक अप की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस निशा रावल ने शो पर बड़ा खुलासा किया है. निशा ने शो पर बताया है कि उन्होंने करण मेहरा के साथ शादी में होते हुए किसी दूसरे शख्स को Kiss किया था. लॉक अप में होस्ट कंगना रनौत ने निशा रावल से अपने सीक्रेट को बताने के लिए कहा था. ऐसे में निशा रावल ने बताया कि 2014 में मिसकैरिज के बाद वह दूसरे शख्स की ओर आकर्षित हो गई थीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












