
Kapil Sharma को याद आए पुराने दिन, बोले- अगर बताया कि शुरुआत कैसी की तो लोग हंसेंगे
AajTak
कभी-कभी हमें नहीं पता होता है कि लाइफ में आगे क्या और कैसे करना है. ठीक वैसा ही हाल कपिल शर्मा का भी था. कपिल शर्मा को नहीं पता था कि उन्हें लाइफ में क्या करना है. कपिल कहते हैं कि उन्हें उनके करियर को लेकर कुछ पता नहीं था.
'मन के हारे हार है, मन के जीते जीत'. बस अगर आपने मन में कुछ करने की ठान ली, तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक नहीं सकता. जैसे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को ही ले लीजिये. आज कपिल शर्मा को पूरी दुनिया जानती है. पर ये कोई नहीं जानता है कि उन्होंने कॉमेडी की शुरुआत की कैसे. आखिर कैसे पंजाब का एक लड़का मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम बन गया. बीते दिनों को याद करते हुए कपिल शर्मा ने लोगों से अपने संघर्ष की कहानी शेयर की.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












