
Kapil Sharma के शो में पिता रणधीर कपूर की बात पर शर्म से लाल हुईं करिश्मा कपूर, Video
AajTak
द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में कपिल शर्मा, रणधीर कपूर से उनकी फिल्म 'कल आज और कल' के गाने 'आप यहां आए किसलिए' से जुड़ा एक मजेदार सवाल पूछते हैं.
कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो का नया सीजन इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है. शो में हर हफ्ते बड़े स्टार्स शिरकत करते हैं और मस्ती करते नजर आते हैं. इसके अलावा स्टार्स को लेकर दिलचस्प खुलासों भी होते रहते हैं. आने वाले हफ्ते में 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












