
Kajol ने बेटे के लिए बुना क्रिसमस स्वेटर, फोटो शेयर कर लिखा- दोनों को मैंने बनाया है
AajTak
काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने ग्यारह साल के बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में काजोल साड़ी पहने बैठी हैं और बेहद खूबसूरत लग रही है. साथ में बेटा युग है, जिसने लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ है. फोटो के कैप्शन में काजोल लिखती हैं, "लड़के और स्वेटर दोनों को मैंने बनाया है...''
क्रिसमस का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खास रहा. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने परिवार के साथ इस त्योहार को मनाया. ऐसे में काजोल भी पीछे रहने वाली कहां थीं. काजोल ने अपने बेटे युग और सास वीणा देवगन के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर काजोल ने अपने टैलेंट को भी फ्लॉन्ट किया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












