
Jug Jugg Jeeyo First Look: वरुण-कियारा की हुई शादी, खुश नजर आए अनिल-नीतू
AajTak
पहली फोटो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. कियारा बेहद खुश हैं और वरुण उनके माथे को चूम रहे हैं. दूसरी फोटो में नीतू कपूर और अनिल कपूर हैं. दोनों एक दूसरे को देखकर हंस रहे हैं. तीसरी फोटो में नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली, अनिल कपूर और वरुण धवन किसी को देख रहे हैं. बाकि फोटोज में कियारा की दुल्हन के रूप में एंट्री है.
वरुण धवन और कियारा आडवाणी जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों फिल्म 'जुग जुग जियो' में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म से सभी के फर्स्ट लुक्स सामने आ गए हैं. फिल्म के लुक्स से साफ है कि यह फिल्म शादी और रिश्तों के बारे में है. करण जौहर की इस फिल्म से कई तस्वीरें सामने आई हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












