
Johnny Depp Amber Heard Trial: शराब और ड्रग्स की लत ने जॉनी डेप को बिगाड़ा, नए खुलासे से हॉलीवुड एक्टर को लगा झटका
AajTak
जॉनी ने इल्जाम लगाया था कि 2018 में एम्बर के वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखे आर्टिकल की वजह से उनकी बदनामी हुई और उनके हाथ से करोड़ों के प्रोजेक्ट्स जैसे डिज्नी की फिल्म फ्रैंचाइजी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन निकल गई. एम्बर हर्ड के आर्टिकल की बात करें तो उन्होंने इसमें खुद को घरेलू हिंसा की पीड़िता बताया था. अब कोर्ट में जॉनी के इस इल्जाम पर डिज्नी की प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव टीना के बयान ने शक पैदा कर दिए हैं.
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच चल रही कानूनी लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है. अब जॉनी के लिए इस केस को जीत पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. असल में जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड पर मानहानि का मुकदमा किया गया है. जॉनी ने इल्जाम लगाया था कि 2018 में एम्बर के वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखे आर्टिकल की वजह से उनकी बदनामी हुई और उनके हाथ से करोड़ों के प्रोजेक्ट्स जैसे डिज्नी की फिल्म फ्रैंचाइजी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन निकल गई. अब डिज्नी की तरफ से इसपर रिएक्शन आ गया है.
डिज्नी ने दिया बड़ा बयान
अमेरिका के वर्जिनिया में जॉनी डेप और एम्बर हर्ड मानहानि का केस लड़ रहे हैं. इस मामले को लेकर कोर्ट में डिज्नी की प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव टीना न्यूमैन ने आज गवाही दी. जॉनी के बारे में लिखे आर्टिकल को लेकर टीना ने कहा कि उन्होंने कभी उसे लेकर कोई दस्तावेज नहीं देखा है. ना कभी उसके बारे में किसी से बात की है. ना उसके बारे में सुना है और ना ही उससे जुड़ी किसी बातचीत में हिस्सा लिया है.
जॉनी की एजेंट ने पलटा केस
टीना के अलावा जॉनी डेप की एजेंट रहीं Tracey Jacobs ने भी कोर्ट में बयान दिया. United Talent Agency की Tracey Jacobs ने तीन दशक तक जॉनी की एजेंट के रूप में काम किया था. इसके बाद अक्टूबर 2016 में जॉनी ने उनसे बतौर क्लाइंट रिश्ता खत्म कर लिया था. प्री-रेक्रेडेड डेपोजिशन में ट्रेसी ने जॉनी एक बारे में बात की.
ट्रेसी जेकब्स ने अपने बयान में कहा जब वह जॉनी के साथ काम करती थीं तब वह दुनिया के सबसे बड़े स्टार थे. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जॉनी डेप मुश्किल क्लाइंट नहीं थे. लेकिन उनके आखिरी 10 सालों में ऐसा नहीं रहा था. ट्रेसी के मुताबिक, चीजें बेहद बदल गई थीं और जॉनी अनप्रोशनल बिहेवियर करने लगे थे और बहुत ही उलझे हुए इंसान बन गए थे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












