
John Abraham की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही Sonia Rathee, बोलीं- रोते-रोते बन गई फिल्म की एक्ट्रेस
AajTak
एक्ट्रेस सोनिया राठी, जॉन अब्राहम की फिल्म तारा वर्सेज बिलाल में हर्षवर्धन राणे संग अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं. डेब्यू पर एक्ट्रेस ने कहा- एक्साइटमेंट तो बेशक है लेकिन नर्वस भी बहुत ज्यादा हूं. मैं ऐसी इंसान हूं, जिसे तबतक यकीन नहीं होता है, जब तक वो वाकई में होने न लगे.
सिद्धार्थ शुक्ला संग ब्रोकन बट ब्यूटीफुल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस सोनिया राठी अब जॉन अब्राहम की फिल्म तारा वर्सेज बिलाल में हर्षवर्धन राणे संग अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं. अपने थिएटर डेब्यू पर सोनिया कहती हैं कि मुझे पता नहीं कि किस तरह के इमोशन्स से गुजर रही हूं.
बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने कहा- एक्साइटमेंट तो बेशक है लेकिन नर्वस भी बहुत ज्यादा हूं. मैं ऐसी इंसान हूं, जिसे तबतक यकीन नहीं होता है, जब तक वो वाकई में होने न लगे. इस फिल्म के दौरान भी मुझे तब यकीन हुआ, जब मैंने शूटिंग शुरू कर दी. ठीक वैसे ही जब तक थिएटर पर फिल्म रिलीज नहीं हो जाती है, तब शायद असल इमोशन को जाहिर कर पाऊं.
अपने ऑडिशन पर सोनिया कहती हैं- मुझे फिल्म का एंडिंग सीन दिया गया था, जिसमें केवल रोना था. मैं ऑडिशन में इतना रोई कि कह सकते हैं रोते-रोते मुझे तारा का रोल मिल गया. हालांकि उस रोने वाले सीन पर भी मुझे कई वैरिएशन देने थे. मैं निजी तौर से खुद को इस रोल से काफी जुड़ा हुआ मानती हूं. सेट पर भी मुझे ऐसा नहीं लगा कि पहली बार काम कर रही हूं. सारी टीम सुपर सपोर्टिव रही.
रियल लाइफ में कैसी हैं सोनिया?
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल की तरह इस फिल्म में भी हीरो तारा का प्यार पाने के लिए स्ट्रगल करता है. असल जिंदगी में क्या लड़कों के अप्रोच को सोनिया ऐसे ही इग्नोर कर जाती हैं? इस पर सोनिया कहती हैं- नहीं, मेरे लिए एफर्ट मैटर करते हैं. अभी तक किसी ने उन दोनों किरदार की तरह अप्रोच नहीं किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












