
JNU में भिड़े लेफ्ट और ABVP के छात्र, नॉनवेज खाने से रोकने और रामनवमी पूजा में बाधा डालने का आरोप-प्रत्यारोप
AajTak
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वामपंथी छात्रों (Left wing students) का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नॉन वेज फूड खाने से रोका. लेफ्ट विंग के छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट भी की.
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के वामपंथी छात्रों (Left wing students) का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नॉन वेज फूड खाने से रोका. लेफ्ट विंग के छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट भी की.
लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी कार्यकताओं पर जेएनयू परिसर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए छात्रों को एकजुट होने का आह्वान किया है. उधर, एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्र कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे हैं. फिलहाल, मामले को लेकर जेएनयू कैंपस में हंगामा जारी है.
लेफ्ट का आरोप- छात्रों को भोजन के अधिकार से वंचित किया जा रहा है
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की ओर से कहा गया है कि एबीवीपी के गुंडों ने अपनी नफरत की राजनीति और विभाजनकारी एजेंडे को लेकर आज कावेरी हॉस्टल में हिंसक माहौल बना दिया है. वे मेस कमेटी को रात के खाने के मेनू को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं और मेस से जुड़े लोगों के साथ लेफ्ट विंग के छात्रों पर हमला कर रहे हैं. मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के फूड हैंं. छात्र अपनी पसंद के मुताबिक कोई भी खाना ले सकते हैं. लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी कर हंगामा किया. साथ ही मेस के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मेस के कर्मचारियों से नॉनवेज फूड नहीं बनाने का दबाव डाला.
स्टूडेंट यूनियन की ओर से कहा गया है कि जेएनयू और उसके हॉस्टल सभी के लिए एक जैसा है. यहां रह रहे छात्र अलग-अलग इलाकों से होते हैं और उनकी संस्कृति, खान-पान भई अलग-अलग होता है, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए. आरोप लगाया गया कि एबीवीपी का यह कदम जेएनयू जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष स्थानों पर आधिपत्य जमाने की उनकी राजनीति और दक्षिणपंथी हिंदुत्व नीतियों को दर्शाता है.
स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि जेएनयू के छात्र इस तरह की विभाजनकारी चालों के आगे नहीं झुकेंगे और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे. जेएनयू स्टूडेंट यूनियन छात्रों से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील करता है. ऐसी किसी भी विभाजनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए और जेएनयू समुदाय को एकजुट होकर दोहराना चाहिए कि ऐसे किसी भी कृत्य के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












