
Jharkhand : लातेहार में पुलिस ने मार गिराए तीन नक्सली, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहे थे तैयार
AajTak
नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की बात कही जा रही है. दोनों ओर से गोलियां दागी जा रही हैं. यह मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र के बेंदी के जंगल में हुई है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है.
नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड (Jharkhand) में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में तीन नक्सलियों मार गिराया गया है. मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र के बेंदी के जंगल में हुई है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है. वहीं, पुलिस की इस सफलता पर DIG राजकुमार लकड़ा ने भी खुशी जाहिर की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को लातेहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड जनमुक्ति परिषद के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. मुठभेड़ को लेकर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि झारखंड जनमुक्ति परिषद के नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में घूम रहे हैं. इसकी गुप्त सूचना मिली थी.
इनपुट मिलन के बाद एसपी ऑपरेशन संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने बेंदी के जंगल में नक्सलियों की तलाश की. इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की.
मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को घटनास्थल पर ही मार गिराया गया. पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली घने जंगलों में अंदर घुस गए. बाद में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों के शव को बरामद किया. साथ ही घटनास्थल से तीन राइफलें भी बरामद की गई हैं.
चाईबासा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की हुई थी साजिश
रविवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में एक ग्रामीण नक्सलियों की नापाक साजिश का शिकार हो गया था. नक्सलियों की बिछाई लैंड माइन पर उसका पैर रख गया था. तेज ब्लास्ट के साथ ग्रामीण दूर जाकर गिरा था. इसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई थी.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया था. यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया गया था कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंड माइन लगाया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







