
Jharkhand: नशे में 300 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा
AajTak
नशे की हालत में एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया. करीब 300 फीट की ऊंचाई से वह नीचे कूदने का नाटक कर रहा था. जबकि उस टावर से बिजली की सप्लाई चालू थी. फिर भी उसमें कोई डर नहीं दिखाई दे रहा था. आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से बहला-फुसलाकर युवक को टावर से नीचे उतरवाया. युवक को टावर से उतारने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को एक युवक नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़ गया. करीब 300 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर वह नीचे कूद जाने की धमकी देता रहा. इतनी ऊंचाई पर चढ़कर जिस तरह से युवक नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था, वह काफी खतरनाक था. क्योंकि अगर थोड़ी सी चूक होती तो युवक नीचे गिर सकता था और ऐसे में उसका बच पाना मुश्किल था.
टावर से बिजली सप्लाई हो रही थी. इसलिए जरा सी चूक से उसे हाई वोल्टेज करंट भी लग सकता था. पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और उसे बाद में सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. यह घटना गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की है. युवक की पहचान बगोदर के घाघरा भुइयां टोला निवासी रति भुइयां के रूप में की गई.
नशे की हालत में करता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलवार की सुबह-सुबह युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़कर बैठ गया और कई घंटों तक ड्रामा करता रहा. पहले तो युवक नशे में टावर के नीचे ही नौटंकी कर रहा था, लेकिन जैसे-जैसे उस पर नशा प्रभावी होता गया, उसकी ड्रामेबाजी बढ़ती गई. युवक की ड्रामेबाजी इस कदर बढ़ गयी कि वह 300 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ कर फिल्मी अंदाज में अलग - अलग डायलॉग बोलने लगे. जैसे ही युवक पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसकी नाटकबाजी देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
टावर से चालू थी बिजली सप्लाई युवक की इस हरकत को देख पूरे इलाके इसकी खूब चर्चा हो रही है. जिस वक्त युवक बिजली के टावर पर चढ़ा हुआ था. उस वक्त बिजली भी चालू थी. इसलिए ग्रामीणों को यह चिंता सता रही थी कि चालू बिजली लाइन में युवक की इस हरकत से युवक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे.
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को करीब डेढ़ घंटे तक बहलाया-फुसलाया. तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा. युवक को समझाने के लिए उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो आदि वहां पहुंचे. लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया. वैसे ग्रामीणों ने युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना बगोदर थाना पुलिस को भी दे दी थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







