
'Jesus से मिलना है तो व्रत रखो', पादरी की वजह से भूख से तड़पकर मरे लोग, अब तक 60 शव मिले
AajTak
अंधविश्वास की वजह से भूख से तड़पकर कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा. इस मामले में पुलिस ने पादरी को गिरफ्तार किया है.
भगवान से मिलने की चाहत में कुछ लोग एक पादरी के पास गए और फिर कभी वापस नहीं लौटे. अभी तक करीब 60 शव बरामद किए जा चुके हैं. सभी की मौत भूख की वजह से हुई. इस पादरी ने लोगों से कहा था कि अगर वह 'जीसस' से मिलना चाहते हैं, तो मरते दम तक भूखे रहें.
आरोपी का नाम पॉल मकेंजी है. मामला अफ्रीकी देश केन्या का है. यहां अंधविश्वास के जाल में फंसने वाले छह दर्जन लोगों के शव मिले हैं और इनके मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मकेंजी के खेतों में पुलिस को कई कब्र मिली हैं, जिनमें लोगों को ठीक से दफनाया नहीं गया था. खुदाई का काम अब भी चल रहा है. पादरी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था.
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी के खेतों में बने गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च में पहुंची. यहां भूख से तड़पते 15 लोग मिले, जिनमें से चार की मौत हो गई. ये सभी मकेंजी के अनुयायी थे. रिपोर्ट्स में बताया गया कि पादरी ने अनुयायियों को 'जीसस से मिलने' के लिए भूखा रहने को कहा था.
अब भी जारी है खुदाई

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












