
JDU, RLD, BJD... वक्फ बिल कानून बन गया लेकिन वोटिंग को लेकर इन दलों में थमता नहीं दिख रहा तूफान
AajTak
वक्फ बिल संसद से पारित होने के बाद अब कानून भी बन चुका है लेकिन राजनीतिक दलों में इसे लेकर तूफान अभी थमता नहीं दिख रहा है. यूपी के राष्ट्रीय लोक दल से लेकर बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) में इस्तीफों के बाद ओडिशा के बीजू जनता दल में भी इसे लेकर आंतरिक लड़ाई सामने आ गई है.
वक्फ संशोधन विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में पेश किया गया था. मैराथन चर्चा के बाद दोनों सदनों से पारित हुआ ये बिल अब कानून की शक्ल ले चुका है. 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इस कानून के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था. वक्फ बिल अब कानून बन चुका है लेकिन राजनीतिक दलों में इस पर वोटिंग को लेकर तूफान थमता नहीं दिख रहा.
बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अगुवाई कर रहे नीतीश कुमार के दल जनता दल (यूनाइटेड), जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से लेकर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजेडी) तक, वक्फ बिल पर वोटिंग को लेकर आंतरिक घमासान छिड़ा हुआ है. वक्फ बिल का समर्थन करने को लेकर नाराजगी चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के भीतर भी है. चिराग की पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अली आलम ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
पांच नेताओं के इस्तीफे के बाद एक्टिव हुई जेडीयू
वक्फ बिल पारित होने के बाद जेडीयू में इस्तीफों की झड़ी लग गई थी. एक के बाद एक पांच नेताओं ने पद एवं पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वालों में जेडीयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक, मोहम्मद कासिम अंसारी, तबरेज सिद्दीकी अली, नदीम अख्तर और राजू नैयर के नाम शामिल हैं. जेडीयू महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी छोड़ चुके हैं. एक के बाद एक इस्तीफों को फर्जी बताते हुए जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा था कि ये लोग पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे.
उन्होंने दावा किया कि जेडीयू वक्फ बिल के समर्थन में एकजुट है. जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने भी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकजुटता का संदेश दिया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएलसी गुलाम गौस और पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जैसे नेता भी मौजूद थे जो वक्फ बिल का मुखर विरोध करते आए हैं. गुलाम गौस और अशफाक करीम प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद जरूर थे लेकिन कुछ कहा नहीं और बीच में ही उठकर चले भी गए. इसे वक्फ बिल को लेकर पार्टी में चल रही उथल-पुथल से जोड़कर देखा जा रहा है.
वक्फ बिल के समर्थन से नाराज नेता ने छोड़ी आरएलडी

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







