
JDU विधायक राधा चरण साह गिरफ्तार, रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की पूछताछ
AajTak
एमएलसी साह और उनके बेटे से ईडी ने पहले भी बालू सिंडिकेट मामले में संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर चुकी है. आयकर विभाग और ईडी ने पहले भी छापेमारी कर टैक्स चोरी का पता लगाया था और अहम दस्तावेज जब्त किए थे.
जनता दल यूनाइटेड एमएलसी राधा चरण साह को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें पटना स्थिल ईडी के ऑफिस लाया गया है. रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार सुबह एमएलसी राधा चरण साह के भोजपुर जिले स्थित ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी.
दरअसल, बुधवार सुबह भोजपुर जिले के आरा स्थित आवास, फार्म हाउस और होटल पर ईडी ने की छापेमारी की थी. यह छापेमारी बालू कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्ति के मामले में है. सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं.
पहले भी हो चुकी है पिता-पुत्र से पूछताछ
एमएलसी साह और उनके बेटे से ईडी ने पहले भी बालू सिंडिकेट मामले में संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर चुकी है. आयकर विभाग और ईडी ने पहले भी छापेमारी कर टैक्स चोरी का पता लगाया था और अहम दस्तावेज जब्त किए थे.
गिरफ्तार कर पटना लाए गए साह
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से राधाचरण सेठ और उनका परिवार बालू के कारोबार से कमाई गई अवैध संपत्ति और टैक्स चोरी के आरोप में ईडी और कई केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर थे. राधा चरण साह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें भोजपुर से पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस लाया गया है. यहां पर एमएलसी साह को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












