
JDU ने PM पद के लिए नीतीश का नाम किया आगे, कांग्रेस बोली- चुनाव के बाद तय करेंगे
AajTak
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने दावा किया है कि I.N.D.I.A. गठबंधन ने तय किया है कि प्रधानमंत्री पद के चुनाव सत्ता मिलने के बाद किया जाएगा. इससे पहले जेडीयू नेता जमा खान ने नीतीश कुमार का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया था.
अगले साल यानि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) तैयारियों में जुटा हुआ है. अभी तक I.N.D.I.A गठबंधन की दो बड़ी बैठकें हो चुकी हैं और तीसरी बैठक जल्द ही मुंबई में होनी है. इन सबके बीच फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन की तरफ से पीएम पद का चेहरा कौन होगा. जेडीयू नेता जहां पीएम पद के लिए बार-बार नीतीश कुमार का नाम आगे कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री का चयन सत्ता में आने के बाद किया जाएगा.
पीएल पुनिया का बयान कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, 'क्या उनको पता नहीं है कि इंडिया अलाएंस ने निर्णय लिया है और इसके बारे में आम सहमति है कि प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय सत्ता में आने के बाद, बहुमत मिलने के बाद चुने हुए सांसदों द्वारा निर्णय लिया जाएगा. ये बात तो क्लियर है और उस पर सवाल खड़े करना ये बात सही है क्या? 2024 में स्मृति इरानी को अमेठी से हराया जाएगा और इंडिया अलाएंस या कांग्रेस की तरफ से जो भी कैंडिडेट खड़ा किया जाएगा, उसकी जीत निश्चित है.'
जेडीयू ने नीतीश का नाम किया आगे इन सबके बीच मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से पहले जेडीयू ने एक बार फिर पीएम के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया है. बिहार सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता जमा खान ने कहा है कि देश की जनता नीतीश को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती है. जमा खान के इस बयान के बाद एक बार फिर गठबंधन में पीएम के चेहरे को लेकर बहस छिड़ने के आसार हैं. जमा खान के बयान पर अभी तक सीएम नीतीश की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हालांकि इसी साल अप्रैल में नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, 'मैं आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में मेरा नाम जपने से बचें. मैं 2024 के चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने पर काम कर रहा हूं. इस तरह की बयानबाजी से हमारे उद्देश्य को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए मेरा नाम जपने से बचें.'
जब खड़गे ने दिया था ये जवाब
आपको बता दें कि जब बेंगलुरु में हुई I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन होगा? गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा? बैठक की अध्यक्षता करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसके जवाब में कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी. इसमें 11 सदस्य होंगे. संयोजक और सह संयोजक भी बनाए जाएंगे जो सभी घटक दलों में समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे. खड़गे के जवाब को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि विपक्ष नरेंद्र मोदी के मुकाबले किसी नेता को आगे कर चुनाव मैदान में उतरने की जगह सामूहिक नेतृत्व के फॉर्मूले पर आगे बढ़ेगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



