
Jammu: आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो दिन बाद यहां आने वाले हैं PM Modi
AajTak
जम्मू के सांबा में शुक्रवार सुबह-सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि सुंजावां छावनी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखकर फायरिंग कर दी. फिलहाल, एनकाउंटर जारी है. सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को घेर लिया है.
जम्मू के सुंजवां में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को घेर लिया है. आतंकियों की ओर से गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गे हैं. फिलहाल, जम्मू-कश्मीर पुलि और सीआरपीएफ की ओर से कार्रवाई जारी है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांबा जिले के निर्धारित दौरे से दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुंजवां में मुठभेड़ की ये घटना हुई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ ने इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है.
पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) संगठन से संबंधित कम से कम दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका और फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की.
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों को भेजा गया है और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है. बता दें कि 10 फरवरी 2018 को JeM के तीन आतंकवादियों ने सुंजवां आर्मी कैंप पर धावा बोल दिया था. इस मुठभेड़ में छह जवानों समेत सात लोग मारे गए थे. वहीं, सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को भी ढेर कर दिया था.
घटनास्थल से 17 किलोमीटर दूर पीएम मोदी का है कार्यक्रम
24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां से 17 किलोमीटर दूर पाली गांव में एक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. अगस्त 2019 में अनुच्छेद हटाने के बाद पीएम मोदी की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा होगी. इससे पहले उन्होंने 27 अक्टूबर 2019 को राजौरी में और 3 नवंबर 2021 को जम्मू संभाग के नौशेरा सेक्टर में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







