
Jaishankar in London: लंदन में खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, जयशंकर की कार रोकने की कोशिश, तिरंगा फाड़ा
AajTak
ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और ट्रंप की नीतियों पर खुलकर बात की.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय लंदन में हैं. उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया. लेकिन इस कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े. वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में भारत का उदय और विश्व में भूमिका पर एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कश्मीर से लेकर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और ट्रंप की नीतियों पर खुलकर बात की.
लेकिन इस कार्यक्रम के बाद वह जैसे ही बिल्डिंग से बाहर निकले. वहां खालिस्तानी झंडे लेकर मौजूद समर्थक पहले से ही नारेबाजी कर रहे थे. जैसे ही जयशंकर अपनी कार की तरफ बढ़े. एक खालिस्तानी प्रदर्शन ने भागकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया. इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को वहां से हटाया.
ब्रिटेन में हैं जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिनों के दौरे पर हैं. वह इस दौरे के दौरान सबसे पहले लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








