
Jailer Review: थलाइवा का छाया जादू, फैंस ने किया 'जेलर' रजनीकांत को अप्रूव, क्लाइमैक्स देख उड़े होश
AajTak
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी ओपिनियन पोस्ट की और बताया कि फिल्म कैसी है. फैंस के मुताबिक फिल्म बेहद दमदार है. ये ब्लॉकबस्टर साबित होगी और धमाकेदार कमाई करेगी. राजनीकांत हमेशा की तरह छा गए हैं.
जेलर का फर्स्ट रिव्यू आउट हो चुका है और फैंस रजनीकांत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म को देखने के लिए लोगों की कतार लग रही है. रजनीकांत के लिए लोग क्रेजी हो रहे हैं. फिल्म के बारे में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है. एक्टर के चाहने वालों ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा और अपने ओपिनियन शेयर किए. सिर्फ कुछ लोगों ने ही फिल्म के पहले पार्ट से शिकायत की है.
काम से सख्त दिल से नर्म
फिल्म की कहानी रजनीकांत के ही ईर्द-गिर्द घूमती है. मुथुवल पंडियन एक सख्त लेकिन दिल हमदर्दी रखने वाला पुलिसवाला है. लेकिन उसकी जेल में एक कुख्यात कैदी है, जिसे जेल से भगाने के लिए साजिश की जा रही है. इस के लिए दुश्मन रजनीकांत के बेटे को परेशान कर दबाव डालते हैं. रजनीकांत इस फिल्म में एक ऐसे पिता की भूमिका में हैं, जिन्होंने अपने बेटे को सच्चाई के रास्ते पर हमेशा चलने के लिए प्रेरित किया है. लेकिन बाद में उन्हें ऐसे राज का पता चलता है, जिससे वो खुद दंग रह जाते हैं.
थलाइवा ने जीता दिल
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी ओपिनियन पोस्ट की और बताया कि फिल्म कैसी है. फैंस के मुताबिक फिल्म बेहद दमदार है. ये ब्लॉकबस्टर साबित होगी और धमाकेदार कमाई करेगी. राजनीकांत हमेशा की तरह छा गए हैं. फिल्म की कहानी भी धुआंधार है. विनायक, राम्या, योगी सभी ने बढ़िया काम किया है. एक यूजर ने फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए हैं.
एक और यूजर ने फिल्म को पॉजिटिव और नेगेटिव, दो भागों में बांटा और बताया कि फिल्म में क्या अच्छा है, क्या नहीं. यूजर ने लिखा- 1. सुपरस्टार रजनीकांत 2. कॉमेडी सीन्स 3. पास्ट के सीन्स और फ्लैशबैक 4. सुपरस्टार के कैमियो 5. फिल्म का बैकग्राउंड और म्यूजिक 6. फिल्म का स्क्रीनप्ले. यूजर के मुताबिक फिल्म का नेगेटिव पार्ट सिर्फ फिल्म का पहला हिस्सा है, जो कि थोड़ा स्लो है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












