
'J-K में भी बने लव जिहाद कानून', धर्म परिवर्तन मसले पर सिख डेलिगेशन की गृह राज्य मंत्री से मांग
AajTak
जम्मू कश्मीर में कथित तौर पर बंदूक के दम पर जबरन धर्म परिवर्तन के दो मामले सामने आए थे. इस पर अब सिख डेलिगेशन ने गृह राज्य मंत्री से मीटिंग की है.
कश्मीर में सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा गरमाता जा रहा है. मंगलवार को सिख नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता आरपी सिंह भी शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने मामले में उचित एक्शन की मांग की. मीटिंग में शामिल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की तर्ज पर जम्मू कश्मीर में भी लव जिहाद कानून बनाने की मांग उठाई है. Delegation has come here to submit a representation to Govt of India. The forced conversion & wedding of Sikh girls in Kashmir is wrong & delegation has submitted memorandum over it. I'll discuss this with Union Home Minister, regarding the action that needs to be taken: MoS MHA pic.twitter.com/gL1y3QrtDo
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










